{"_id":"69b86e153ef97dc64c08504c","slug":"a-help-desk-of-the-gas-agency-should-be-set-up-in-raipur-rani-panchkula-news-c-87-1-pan1007-134142-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में गैस एजेंसी का हेल्प डेस्क बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में गैस एजेंसी का हेल्प डेस्क बनाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला एजेंसी के लगातार चक्कर से परेशान उपभोक्ता
गैस बुकिंग-डिलीवरी और शिकायतों के समाधान के लिए उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र के लोगों ने गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर गैस एजेंसी का हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग उठाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बरवाला स्थित एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में गैस एजेंसी बरवाला में है, जो रायपुररानी से करीब 10 किलोमीटर दूर है। वहीं क्षेत्र के कुछ गांवों, जैसे प्यारेवाला से एजेंसी की दूरी करीब 20 किलोमीटर तक हो जाती है। गैस बुकिंग, डिलीवरी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को बार-बार बरवाला जाना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि कई बार एजेंसी के नंबरों पर फोन करने के बावजूद कॉल नहीं उठाया जाता। इसके कारण उपभोक्ताओं को यह भी जानकारी नहीं मिल पाती कि उनका गैस सिलेंडर किस वाहन चालक के पास है और डिलीवरी कब तक पहुंचेगी। वहीं हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर केवल टिकट नंबर मिल जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता। नया गैस कनेक्शन लेने के लिए भी कई बार बरवाला के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
रमेश सैनी ने बताया कि कई बार गैस से जुड़ी समस्या के लिए एजेंसी में फोन किया जाता है, लेकिन कॉल नहीं उठाया जाता, जिससे मजबूरी में बरवाला जाना पड़ता है। मनीष नागरा के अनुसार गैस सिलेंडर की डिलीवरी कब आएगी और किस गाड़ी वाले के पास है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। सोमनाथ ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद केवल टिकट नंबर मिल जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता।
कांग्रेस नेता विजय मोहन वर्मा ने कहा कि नया गैस कनेक्शन लेने के लिए भी लोगों को कई बार बरवाला जाना पड़ता है। उन्होंने रायपुररानी में जल्द हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
वहीं कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि इस तरह की समस्या उनके संज्ञान में अभी आई है। एजेंसी से संबंधित मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos