{"_id":"69bb11b2c9d1ea5cff072660","slug":"construction-of-boundary-wall-of-crematorium-started-at-khangeshra-at-a-cost-of-rs-18-lakhs-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-134222-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खंगेशरा में 18 लाख से श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खंगेशरा में 18 लाख से श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्के रास्ते और पेयजल सुविधाएं भी होंगी विकसित, मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। गांव खंगेशरा में करीब 18 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही पक्के रास्ते और पेयजल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों द्वारा उठाई गई इस मांग पर नगर निगम पंचकूला ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया है। चारदीवारी के निर्माण के साथ श्मशानघाट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जाएगा।
निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर संदीप राणा, बिट्टू शर्मा, अक्षर चौधरी, जयचंद अली, अमन कुमार, लखविंदर सिंह, महेंद्रपाल और मोहनलाल शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का धन्यवाद किया।
Trending Videos