{"_id":"69bb1172cda59158ff023019","slug":"12-auto-drivers-challaned-for-breaking-traffic-rules-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-134219-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 12 ऑटो चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 12 ऑटो चालकों के चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष चेकिंग अभियान में अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट वालों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया और 12 चालकों के चालान काटे। अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अवहेलना और अव्यवस्थित ड्राइविंग करने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करें और बीच सड़क पर सवारियां बैठाकर यातायात बाधित न करें। अचानक ऑटो रोकने से जाम लगने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।
एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
Trending Videos