{"_id":"69bb112b032915ad640b612a","slug":"lawyers-enthusiastically-attend-bar-council-elections-1500-votes-cast-amid-no-work-day-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22497-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बार काउंसिल चुनाव में वकीलों का उत्साह, नो वर्क डे के बीच 1500 वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बार काउंसिल चुनाव में वकीलों का उत्साह, नो वर्क डे के बीच 1500 वोट पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, रणधीर बघरान और आशीष कादियान के बीच मुकाबला
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव के तहत बुधवार को जिला अदालत परिसर में मतदान के दौरान वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक शांतिपूर्वक चली। चुनाव के चलते अदालत में नो वर्क डे रहा और न्यायिक कार्य स्थगित रहे।
मतदान के लिए परिसर में दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे। पहचान पत्र की जांच के बाद ही अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। बार एसोसिएशन के अनुसार, शाम तक करीब 1500 वकीलों ने मतदान किया।
चुनाव में पंचकूला से रणधीर सिंह बघरान और आशीष कादियान आमने-सामने हैं। दोनों उम्मीदवारों ने मतदान से पहले सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और डोर-टू-डोर प्रचार के जरिए समर्थन जुटाया।
मतदान के दौरान समर्थकों की सक्रियता भी देखने को मिली। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।
Trending Videos