सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Missing 17-year-old girl found in Karnal

Panchkula News: लापता 17 वर्षीय किशोरी करनाल से बरामद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Missing 17-year-old girl found in Karnal
विज्ञापन
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास से ढूंढा, परिजनों को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पंचकूला पुलिस ने करनाल से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साधनों और स्थानीय स्तर पर की गई जांच के आधार पर किशोरी का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी पंचकूला स्थित एक कोठी में काम करती थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर जांच करने के साथ तकनीकी साधनों की मदद से आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी करनाल बस स्टैंड के पास देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम करनाल पहुंची और बस स्टैंड के पास से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार किशोरी के पास उसका आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी इच्छा से दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से गई थी और उसके साथ कोई जबरदस्ती या गलत घटना नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed