सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garbage site removed in Sector-6, cleanliness and civic amenities reviewed

Panchkula News: सेक्टर-6 में कचरा स्थल हटाया, स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं की समीक्षा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Garbage site removed in Sector-6, cleanliness and civic amenities reviewed
विज्ञापन
आयुक्त के नेतृत्व में सुबह निरीक्षण अभियान जारी
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के नेतृत्व में सुबह निरीक्षण अभियान के तहत शहर में स्वच्छता और नागरिक प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। अभियान के छठे दिन मंगलवार को आयुक्त ने टीम के साथ सेक्टर-6 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण, पार्कों के रखरखाव, अतिक्रमण और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निवासियों की शिकायतें मौके पर सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मेशान फाउंडेशन के बच्चों ने कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक उपयोग कम करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, जिसकी प्रस्तुति को सराहा गया।

निरीक्षण में सड़क सफाई, सिविल कार्यों और अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। टोपियरी पार्क के पास सिविल अस्पताल के कोने पर बने कचरा स्थल को हटाया गया, जो निगम की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण रहा।

आयुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नियमित निगरानी, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना और स्वच्छता मानकों में सुधार लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed