{"_id":"69b9bd233076398ea00ee3b1","slug":"elderly-woman-seriously-injured-in-high-speed-bike-collision-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134173-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
टांग में फ्रैक्चर, सर्जरी के बाद भी बिस्तर पर; आरोपी पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/जीरकपुर। सेक्टर-12ए में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनकी टांग में फ्रैक्चर हो गया और सर्जरी के बाद भी वह बिस्तर पर हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12ए निवासी हरजीत कौर ने बताया कि 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह सेक्टर-11 की ओर पैदल जा रही थीं। सेक्टर-12ए कट के पास सड़क पार करते समय जीरकपुर-कालका हाईवे की तरफ से तेज रफ्तार में आए बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गईं और सिर, बाजू व टांग पर गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें ढकोली स्थित डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिलवाकर घर पहुंचाया। आरोपी ने अपना नाम गगनदीप बताया और मोबाइल नंबर देकर इलाज कराने का भरोसा दिया।
दर्द बढ़ने पर पीड़िता ने सेक्टर-14 के अस्पताल में एक्स-रे कराया, जिसमें टांग की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद 5 फरवरी को मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 फरवरी को सर्जरी कर प्लेट डाली गई। 14 फरवरी को छुट्टी मिलने के बाद से वह अब तक चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos