सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gas Crisis Deepens; Long Queues at Agencies

Panchkula News: गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gas Crisis Deepens; Long Queues at Agencies
विज्ञापन
सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान, छोटे दुकानदारों का काम प्रभावित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। इसका असर छोटे दुकानदारों पर भी साफ दिख रहा है, जहां कई दुकानों का काम ठप पड़ गया है।
कई गैस एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह से ही सेक्टर-16 स्थित आशीर्वाद गैस एजेंसी, सेक्टर-2 की इंद्र गैस एजेंसी, रामगढ़ की राजेंद्र गैस और अलीपुर एचपी गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सरकार की ओर से 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर गोदामों और कुछ एजेंसियों तक भेजे गए हैं, लेकिन इनकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। कई एजेंसियों तक ये सिलिंडर पहुंचे ही नहीं, जबकि जहां पहुंचे हैं वहां जागरूकता की कमी के कारण इनकी मांग कम है।
गौरतलब है कि तीन गैस एजेंसियों पर 5 किलो सिलिंडर उपलब्ध होने के बावजूद ग्राहक नहीं पहुंच रहे, जिससे राहत का यह विकल्प भी प्रभावी साबित नहीं हो पा रहा।
उधर छोटे दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के चलते उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed