सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the CWN final, Manvi Tomar played a magnificent innings.

Panchkula News: सीडब्ल्यूएन फाइनल में, मनवी तोमर ने खेली शानदार पारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the CWN final, Manvi Tomar played a magnificent innings.
विज्ञापन
टीडीएल चैंपियन को 7 विकेट से हराया; दूसरे मैच में महिला क्रिकेट कम्युनिटी की जीत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जा रहे 27वें गुप्ता मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में सीडब्ल्यूएन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीडीएल चैंपियन टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में मनवी तोमर की बेहतरीन बल्लेबाजी जीत की अहम वजह रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल चैंपियन टीम ने 25 ओवर में 142 रन बनाए। अनाहिता सिंह ने 64 रन की शानदार पारी खेली। सीडब्ल्यूएन की ओर से जन्या, तन्वी, तैशा मनचंदा, अंशिका और इशी ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीडब्ल्यूएन अकादमी की टीम ने आत्मविश्वास से खेलते हुए 22.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनवी तोमर ने 62 रन और भूमिका नलवा ने 28 रन का योगदान दिया। मनवी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि अनाहिता सिंह को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में महिला क्रिकेट कम्युनिटी की जीत
दिन के दूसरे मैच में महिला क्रिकेट कम्युनिटी ने आर.पी. क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.पी. अकादमी की टीम 20.4 ओवर में 99 रन पर सिमट गई, जिसमें ज़ोया ने 22 रन बनाए। जवाब में महिला क्रिकेट कम्युनिटी ने 20.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषिका कृष्णन पलनाती ने 27 रन बनाने के साथ 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दीक्षा फाल्सवाल को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed