सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration for Free Pilgrimage to Hazur Sahib Nanded Open Until April 15

Panchkula News: हजूर साहिब नांदेड़ की मुफ्त यात्रा के लिए 15 अप्रैल तक पंजीकरण

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Registration for Free Pilgrimage to Hazur Sahib Nanded Open Until April 15
विज्ञापन
60 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक ले सकेंगे लाभ, सीएम नायब सैनी करेंगे ट्रेन को रवाना
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री हजूर साहिब नांदेड़ की नि:शुल्क यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिक 15 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत महाराष्ट्र स्थित हजूर साहिब नांदेड़ के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र व्यक्ति सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से या नजदीकी सीएससी सेंटर से 15 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदकों को 16 अप्रैल से पहले जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) कार्यालय में सूचना देना अनिवार्य होगा।

पात्रता व जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा निवासी होना जरूरी है। आवेदन के साथ वैध पहचान पत्र (आधार, पैन या अन्य आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट होने का प्रमाण और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed