सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students Received Career Guidance at AI Workshop

Panchkula News: एआई कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला कॅरिअर मार्गदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students Received Career Guidance at AI Workshop
विज्ञापन
दो दिवसीय वर्कशॉप में एआई टूल्स दिया प्रशिक्षण, 33 छात्रों ने लिया हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोजगार व करियर मार्गदर्शन के साथ आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय इस वर्कशॉप में 33 छात्रों ने भाग लेकर एआई के व्यावहारिक उपयोग सीखें। प्लेसमेंट सेल और इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से आयोजित नई तकनीक, नई दिशा कार्यशाला का समापन हुआ। कॅरिअर एआई का उपयोग विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई की मूलभूत अवधारणाओं और उन्नत अनुप्रयोगों से अवगत कराया गया। कार्यशाला का संचालन समन्वयक रूबी मंगला, सुभा और उनकी टीम ने किया, जबकि मुख्य रिसोर्स पर्सन पंकज कोहली ने विशेषज्ञ सत्रों के जरिए छात्रों का मार्गदर्शन किया। यह पहल विद्यार्थियों को एआई आधारित कौशल से सशक्त बनाकर आधुनिक रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed