सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Incharge Baghel and Vading will hold a marathon meeting with wing heads and MLAs today.

Panchkula News: प्रभारी बघेल व वड़िंग आज विंग प्रधानों व विधायकों के साथ करेंगे मैराथन मीटिंग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Incharge Baghel and Vading will hold a marathon meeting with wing heads and MLAs today.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश सिंह बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सोमवार को विंग प्रधानों और विधायकों के साथ मैराथन मीटिंग करेंगे। इसमें 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
Trending Videos

बैठक में सभी जिला प्रधान और 2022 चुनाव के सभी उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कसी जाएगी और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। वर्ष 2022 चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सही नहीं रहा था और प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। यही कारण है कि चुनाव से पहले कमियों को दूर करने के लिए पार्टी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बघेल ने खुद इसे लेकर मोर्चा संभाला है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी है जिसे दूर करने के लिए प्रभारी सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने नेताओं की क्लास लगाई थी। साथ ही पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम फेस व मुख्य पदों पर अपर व लोअर कास्ट वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी में सियासत पूरी तरह गर्मा गई थी।
इस दौरान हाईकमान ने पंजाब के नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही पार्टी में गुटबाजी भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed