सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police's anti-gangsterism campaign continues; raids at 571 locations, 193 arrested

Panchkula News: पंजाब पुलिस का गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी<bha>;</bha> 571 स्थानों पर रेड, 193 गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police's anti-gangsterism campaign continues; raids at 571 locations, 193 arrested
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरां ते वार अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर 571 जगह रेड की। इस दौरान 193 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 3 हथियार बरामद किए। इसके अलावा 66 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई जबकि 108 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
Trending Videos

पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 9 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है। विभाग के अनुसार वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है। अभियान के दौरान नशा तस्करी में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 20.7 किलो हेरोइन, 210 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.28 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। साथ ही 19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए भी राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed