सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers will surround CM Mann in Moga today.

Panchkula News: मोगा में आज सीएम मान का घेराव करेंगे किसान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers will surround CM Mann in Moga today.
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक रविवार को किसान भवन में सतनाम सिंह साहनी (बीकेयू दोआबा) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी मांगों को लेकर सोमवार को मोगा में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ 1 मार्च को बड़े संघर्ष का एलान करने का भी फैसला लिया गया है जिससे पहले सभी किसान जत्थेबंदियों को एकजुट किया जाएगा।
Trending Videos

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बिजली व बीज बिल और कर्जा माफी पर पंजाब सरकार अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। एक तरफ बिजली बिल का विरोध करने का दावा किया जाता है वहीं दूसरी तरफ प्री मीटर लगाए जा रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने सीएम मान से सवाल पूछने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मार्च के तीसरे सप्ताह में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मोर्चे को हटाने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में शहीद किसान शुभकरण की बरसी 21 फरवरी को देशव्यापी स्तर पर मनाने का फैसला भी लिया गया है।
पंधेर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भारत-अमेरिका समझौते के संबंध में जनता को गुमराह कर रही हैं जबकि किसानों और आम वर्ग पर काफी प्रभार पड़ने वाला है जिसके खिलाफ किसान और मजदूर संगठन आने वाले समय में संघर्ष तेज करेंगे ताकि कृषि और देश की आत्मनिर्भरता की रक्षा की जा सके।
उन्होंने दावा किया कि इस समझौते के माध्यम से मक्का, सोयाबीन, सेब, नाशपाती और डेयरी उत्पाद भारत में आएंगे जो देश के किसानों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed