{"_id":"69c2ecc39a62271a1501ee6e","slug":"ips-amarinder-singh-takes-charge-as-dcp-crime-and-traffic-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134471-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईपीएस अमरिंदर सिंह ने संभाली डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईपीएस अमरिंदर सिंह ने संभाली डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार पर रहेगा फोकस, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इससे पहले वह यमुनानगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। सेक्टर-4 स्थित कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। खासकर साइबर अपराध, नशा तस्करी और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा और पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ काम किया जाएगा, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो। गौरतलब है कि पूर्व डीसीपी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन का तबादला कर उन्हें एसपी कैथल नियुक्त किया गया है।
Trending Videos