{"_id":"69c989ea8e825750dd02e332","slug":"it-is-necessary-to-keep-stock-of-medicines-at-community-health-centers-including-civil-hospitals-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22609-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का स्टॉक रखना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का स्टॉक रखना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के युद्ध को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला पंचकूला में दवाओं और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को कम से कम एक महीने का आवश्यक दवाओं और उपभोग्य वस्तुओं का स्टॉक रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या अचानक बढ़ने वाले मरीजों के दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है लेकिन नए आदेशों के बाद इसे और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला स्तर पर दवा आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए वेयर हाउस को भी हर दिन, यहां तक कि सभी सरकारी छुट्टियों में भी चालू रखने का निर्णय लिया गया है। इससे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर दवाओं की आपूर्ति मिलती रहेगी और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं बनेगी।
संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करने को कहा
स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को कहा है कि वे नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करें और किसी भी दवा की कमी होने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, उपभोग्य सामग्री जैसे सीरींज, ग्लव्स, मास्क, सलाइन आदि का भी पर्याप्त भंडारण रखने पर जोर दिया गया है। विभाग के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
Trending Videos