{"_id":"6a21df312c8d75e3ce015cd0","slug":"low-voltage-problem-resolved-in-tikkartal-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-137195-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टिक्करताल में लो-वोल्टेज की समस्या दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टिक्करताल में लो-वोल्टेज की समस्या दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के एक दिन बाद लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। टिक्कर पंचायत के टिक्करताल गांव में वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
वीरवार को निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य पूरा किया गया। कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं, जिन्हें शुक्रवार तक पूरा कर दिए जाने की संभावना है। इस दौरान पंचकूला के एक्सईएन ललित अत्रे सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
गौरतलब है कि टिक्कर पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। बिजली उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे थे और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुधवार को मोरनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई थी। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अगले ही दिन निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
टिक्कर पंचायत की सरपंच सुषमा शर्मा, कश्मीरी लाल, बीडीसी सदस्य कुसुम लता, सतीश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और बिजली निगम के अधिकारियों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Trending Videos