सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two Accused Arrested for Breaking into House and Stealing Gas Cylinder

Panchkula News: घर का ताला तोड़ गैस सिलिंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested for Breaking into House and Stealing Gas Cylinder
विज्ञापन
मनसा देवी कॉम्पलेक्स में हुई थी वारदात, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सिलिंडर बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी करने की वारदात को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक गैस सिलिंडर भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-4, मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी एक व्यक्ति ने 21 अप्रैल को थाना मनसा देवी कांप्लेक्स में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर मुख्य गेट फांदकर घर में घुस गए और बरामदे में बने स्टोर का ताला तोड़कर इंडेन कंपनी के दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 जून को आरोपी सूरज और रोनु उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी रोनु उर्फ शिवा की झुग्गी से चोरीशुदा एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed