सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mandi Board accountant arrested for taking bribe of Rs 23,000

Panchkula News: 23 हजार रिश्वत लेते मंडी बोर्ड का अकाउंटेंट गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mandi Board accountant arrested for taking bribe of Rs 23,000
विज्ञापन
एसीबी की कार्रवाई में सेक्टर-20 कार्यालय से रंगे हाथ पकड़ा, बिल पास कराने के बदले मांगी थी रकम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा मंडी बोर्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार शाम एक डिविजनल अकाउंटेंट को 23 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह के रूप में हुई है, जिसे सेक्टर-20 स्थित मंडी बोर्ड कार्यालय से पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी हेमंत शर्मा ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसका बिल लंबे समय से लंबित था। इस संबंध में संपर्क करने पर अकाउंटेंट ने बिल पास करने के एवज में 28 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता 5 हजार रुपये पहले ही दे चुका था, जबकि 23 हजार रुपये बाकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ भेजा। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-17 स्थित एसीबी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed