{"_id":"69640de3f9e04d6030065b78","slug":"morni-primary-health-centre-faces-severe-staff-shortage-affecting-services-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-131570-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की भारी कमी, सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की भारी कमी, सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिला डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे, मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। केंद्र में डेंटल डॉक्टर और डेंटल असिस्टेंट के पद लंबे समय से खाली हैं। सबसे गंभीर समस्या महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति है, जो इलाके की महिलाओं के लिए अत्यंत जरूरी है।
केंद्र पर आसपास की लगभग 26 पंचायतों के लोग इलाज के लिए आते हैं। हर महीने यहां 500 से अधिक महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं, जिनमें 6 से 10 प्रसव भी शामिल हैं। स्थायी महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण महिला एवं जिला परिषद सदस्य रोमा देवी, कुसुम लता और सोनिया शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से महिला डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से जल्द महिला डॉक्टर नियुक्त करने की अपील की।
ग्रामीणों ने कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा से भी हस्तक्षेप कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द स्टाफ की कमी नहीं दूर की गई, तो क्षेत्र की महिलाओं और गर्भवती माताओं को गंभीर परेशानी हो सकती है।
Trending Videos