{"_id":"69bc54d5136c638b2500899a","slug":"on-the-first-navratri-the-chief-minister-along-with-his-wife-visited-mansa-devi-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-974987-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पहले नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने पत्नी संग मनसा देवी के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पहले नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने पत्नी संग मनसा देवी के किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में हवन-यज्ञ में लिया भाग, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, नए कॉरिडोर व विकास कार्यों की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लेकर आहुति अर्पित की। इससे पहले उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने उन्हें माता का चित्र व हिंदू नववर्ष कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं। नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।
उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड द्वारा मंदिर परिसर के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मंदिर को भव्य रूप देने के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण जारी है जिसमें लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर का भी जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। साथ ही मंदिर परिसर में संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण भी प्रगति पर है।
Trending Videos