सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Under-15 Cricket Tournament: Spectacular Wins for Kurukshetra and Sunrise Academy

अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट: कुरुक्षेत्र व सनराइज एकेडमी की शानदार जीत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Under-15 Cricket Tournament: Spectacular Wins for Kurukshetra and Sunrise Academy
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबलों में अंबाला व लुधियाना की टीमों को हराया, अश्विन लोहान व विरेन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ट्राइसिटी के मैदानों पर खेले जा रहे लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण में दो रोमांचक लीग मैच खेले गए, जिनमें कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी और सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी (ज़ीरकपुर) ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अंबाला की एमएम क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएम क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 173 रन बनाए। टीम के अंश नूर गिल ने 93 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में कुरुक्षेत्र टीम ने 29.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अश्विन लोहान ने 85 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी, ज़ीरकपुर ने लुधियाना की जीएनएसए क्रिकेट एकेडमी को 26 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज़ टीम ने 165 रन बनाए, जिसमें विरेन सिंह (60) और ध्रुव दहिया (41) का योगदान रहा। जवाब में जीएनएसए टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। सनराइज़ के मोहम्मद अतीब ने 3 विकेट लिए, जबकि विरेन सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed