{"_id":"69c44b8e32875b1bca00250b","slug":"demand-for-cbi-inquiry-from-governor-in-dm-randhawa-suicide-case-panchkula-news-c-16-1-knl1001-979632-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीएम रंधावा आत्महत्या मामले में राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीएम रंधावा आत्महत्या मामले में राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में सियासत गरमाती जा रही है। बुधवार को पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सूबे के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिला और उनसे आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
जाखड़ ने राज्यपाल को बताया कि जब सरकार के मंत्रियों पर ही आरोप लगे हों तो उस सरकार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है। मृतक का परिवार और पंजाब के लोग न्याय सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब मोगा की एक राजनीतिक रैली में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल दिखें, तो वहां न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। इसी कारण पार्टी ने राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की।
इस मौके पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ इकबाल सिंह लालपुरा, सोम प्रकाश, तीक्षण सूद, मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, दिनेश सिंह बब्बू, जीवन गुप्ता, सरबदीप सिंह विरक, अनिल सरीन, परमिंदर सिंह बराड़, हरविंदर सिंह संधू, हरजीत सिंह, अमरपाल सिंह बोनी, राजबीर शर्मा और विनीत जोशी मौजूद रहे।
कांग्रेसियों पर निशाना
राज्यपाल से मुलाकात के बाद जाखड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सांसदों ने पहले संसद में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखित अनुरोध देने को कहा तो मुख्यमंत्री के दबाव में कुछ कांग्रेस सांसद पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी के साथ मिले हुए हैं और इतने संवेदनशील मामले में भी, जहां एक होनहार अधिकारी ने अपनी जान गंवाई, वे चुप हैं।
भुल्लर को करवाया जाए डोप टेस्ट
कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आप आदमी पार्टी से मांग की है कि वे पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का डोप टेस्ट भी करवाएं। डोप टेस्ट की रिपोर्ट को लोगों के सामने सार्वजनिक भी किया जाए। हालांकि खैरा ने पूर्व मंत्री पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सिर्फ आप से भुल्लर की डोप टेस्ट की मांग की है।
कानून-व्यवस्था तो नियंत्रित मगर विरोधी नियंत्रण से बाहर : मान
पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे विरोधियों को निशाने पर लेते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था तो नियंत्रित है मगर सियासी विरोधी नियंत्रण से बाहर हैं जो बिना वजह सरकार व सूबे की छवि खराब करना चाहते हैं। सीएम ने भुल्लर मामले की सीबीआई जांच से इन्कार करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया और सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से उसे मंत्री पद से हटाया है। पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है, फिलहाल सीबीआई जांच की जरूरत प्रतीत नहीं हो रही है। सीएम के अनुसार पंजाब में पहले भी इस तरह के मामले आए हैं उसमें तो किसी ने सीबीआई जांच की मांग नहीं की।
Trending Videos