{"_id":"69c44c8fbd4d87dc9f028ee9","slug":"man-dies-after-being-hit-by-an-auto-rickshaw-police-register-case-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-134519-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑटो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑटो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से लौटते समय हादसा, शिमला का निवासी था दुर्गेश गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रामकुमार ने बताया कि वह कालका का निवासी है। उसकी बड़ी बेटी निशा की शादी वर्ष 2019 में दुर्गेश गुप्ता निवासी कृष्णा कॉटेज, टींगरा एस्टेट (शिमला) से हुई थी। दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका में किराये के मकान में रह रहे थे।
बताया कि मंगलवार को दुर्गेश अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ गीता भवन कालका में खाटू श्याम के जागरण में गया था। देर रात घर लौटते समय गीता भवन के पास एक ऑटो चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में धर्मेंद्र उसे सरकारी अस्पताल कालका ले गया जहां से उसे सेक्टर-6 पंचकूला रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos