सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler supplying charas in the Tricity arrested.

Panchkula News: ट्राइसिटी में चरस सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Smuggler supplying charas in the Tricity arrested.
विज्ञापन
404 ग्राम चरस बरामद, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एवीटी स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्राइसिटी में चरस सप्लाई करने वाले एक तस्कर को 404 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 मार्च को इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मनसा देवी स्थित गैस गोदाम के पास दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 404 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान नवाब निवासी मनीमाजरा (चंडीगढ़) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एमडीसी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्राईसिटी में चरस की सप्लाई करता था। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed