{"_id":"69b9ba9d5ebcb839a00e6517","slug":"online-booking-stopped-waiting-up-to-10-days-for-gas-cylinder-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22481-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑनलाइन बुकिंग बंद, गैस सिलिंडर के लिए 10 दिन तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑनलाइन बुकिंग बंद, गैस सिलिंडर के लिए 10 दिन तक इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर लेने के लिए लोग लगातार लंबी लाइनों का कर रहे हैं सामना
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में मोबाइल फोन और साइट से ऑनलाइन सिलिंडर की बुकिंग बंद हो गई है। इस कारण लोगों को सिलिंडर मिलने में दस दिन तक का समय लग रहा है।
गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए लोग एजेंसी में लंबी लाइनों में लग रहे हैं। इसके बाद सिलिंडर मिलने की उन्हें तारीख दी जा रही है। एजेंसी के गोदाम में सिलिंडर खत्म हो गए हैं। वहीं गाड़ी आते ही सप्लाई दी जा रही है। इस कारण उपभोक्ता लगातार परेशान हो रहे हैं।
ऑनलाइन घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। सेक्टरों और आसपास की एजेंसियों में लोग चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं। पहले जहां सिलिंडर दो से तीन दिन में मिल जाता था, अब एजेंसी पर निर्भरता बढ़ गई है। कई बार ऑनलाइन बुकिंग करने पर स्लॉट उपलब्ध नहीं दिखता या बुकिंग कन्फर्म होने के बाद भी डिलीवरी में देरी हो रही है। मजबूरी में उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
आशीर्वाद गैस एजेंसी सेक्टर-16 के मालिक संदीप खुल्लर और राजेंद्र गैस एजेंसी रामगढ़ के करन सिद्धू ने बताया कि गैस की बुकिंग एजेंसी पर आकर की जा रही है। सिलिंडर का स्टॉक आते ही आपूर्ति दी जा रही है। गैस की मांग बढ़ गई है।
बॉक्स
गैस की बुकिंग के बाद नहीं मिल रही
मैंने गैस दस दिन पहले एजेंसी में जाकर बुकिंग कराई है। अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन बंद हो गई है। इसके बाद लगातार परेशानी हो रही है।
- मोहनलाल, निवासी कोट, उपभोक्ता
इलेक्ट्रिक चूल्हे में बन रहा खाना
गैस की डिलीवरी में देरी के बाद इलेक्ट्रिक चूल्हा लेना पड़ा है। रोटी गैस में बनती है, बाकी खाना इसमें बन रहा है। गैस मिलने में लगातार परेशानी हो रही है।
-भुल्लाराम, निवासी रत्तेवाली, उपभोक्ता
बढ़ती मांग के कारण बने हालात
गैस की मांग बढ़ गई है। इस कारण एजेंसी समय पर सिलिंडर नहीं दे पा रही है। बुकिंग के तीन दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
- संजीव खुल्लर, निवासी सेक्टर-15, उपभोक्ता
ऑनलाइन सिस्टम अपडेट किया जाए
गैस बुकिंग का ऑनलाइन सिस्टम अपडेट किया जाना चाहिए। लंबी लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला, जिससे परेशानी हो रही है।
- गुरदीप राणा, निवासी सेक्टर-16, उपभोक्ता
Trending Videos