{"_id":"69c98b4b8e825750dd02e335","slug":"people-of-gigemajra-are-troubled-by-dirty-water-coming-in-the-street-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22604-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्रिकवेंजर्स की टीम ने लिसियस स्पार्टेंस को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्रिकवेंजर्स की टीम ने लिसियस स्पार्टेंस को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकवेंजर्स और लिसियस स्पार्टेंस की टीम के बीच क्रिकेट मैच मुकाबला खेला गया। इसमें क्रिकवेंजर्स की टीम ने लिसियस स्पार्टेंस को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की । प्रयास पंचुरी की 82 रनों की शानदार पारी टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। दोनों टीमों ने अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर मैच को रोमांचक बना दिया।
टॉस जीतकर लिसियस स्पार्टेंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पुनीत ने 38 रन बनाए जबकि कप्तान विनय गुप्ता ने 27 रन का योगदान दिया। क्रिकवेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में सक्कू कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए जबकि अक्षित महाजन को एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकवेंजर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। टीम ने मात्र 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 204 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज कर ली। प्रयास पंचुरी ने 82 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा कपिल रैनी ने 52 रन और अक्षित महाजन ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। लिसियस स्पार्टेंस की ओर से रमन और मनीष ने 1-1 विकेट लिया लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। प्रयास पंचुरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
Trending Videos