सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Locate Teenager Who Ran Away from Home After Being Scolded by Mother Within Four Hours

Panchkula News: मां की डांट से घर भागे किशोर को 4 घंटे में पुलिस ने ढूंढा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police Locate Teenager Who Ran Away from Home After Being Scolded by Mother Within Four Hours
विज्ञापन
रात 9 बजे निकला किशोर 1 बजे मिला सुरक्षित; सर्च ऑपरेशन के बाद काउंसलिंग कर परिजनों को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मनसा देवी थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षित ढूंढ लिया। रात करीब 1 बजे बच्चे को बरामद कर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल रात करीब 9 बजे मामूली बात पर मां की डांट से नाराज होकर किशोर बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने संभावित स्थानों, पार्कों और सुनसान इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर तलाश कर आखिरकार रात 1 बजे किशोर को ढूंढ लिया गया। घर भेजने से पहले पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कर उसके डर और गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed