{"_id":"69e9335730da7916120b9a48","slug":"waste-collection-workers-strike-over-salary-dispute-garbage-has-not-been-collected-from-homes-for-six-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-135584-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सैलरी विवाद पर कूड़ा उठान कर्मियों की हड़ताल, छह दिन से घरों से नहीं उठा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सैलरी विवाद पर कूड़ा उठान कर्मियों की हड़ताल, छह दिन से घरों से नहीं उठा कचरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यू ग्रीन वैली में सफाई व्यवस्था चरमराई; पुलिया-नालों में डंप हो रहा कचरा, लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सैलरी को लेकर कूड़ा उठान कर्मियों की हड़ताल से न्यू ग्रीन वैली कॉलोनी में हालात बिगड़ गए हैं। पिछले करीब छह दिन से घरों से कचरा नहीं उठा, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई और लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
कुछ दिन व्यवस्था पटरी पर आने के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले कर्मी फिर हड़ताल पर चले गए हैं। कॉलोनी में पिछले पांच-छह दिन से कूड़ा नहीं उठने से गलियों में गंदगी फैल रही है।
लोगों का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बदतर बने हुए हैं। आरोप है कि अधिकारियों और सफाई ठेकेदार की मिलीभगत के चलते समस्या लगातार बनी हुई है, जबकि जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर परिषद चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादे अब खोखले साबित हो रहे हैं। रत्तपुर कॉलोनी के पास पुलिया में कचरा फेंका जा रहा है और नाले डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होते जा रहे हैं।
निवासी सावित्री ने बताया कि पांच दिन से कूड़ा नहीं उठा है। अधिकारियों की मनमर्जी से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में सैनिटरी इंस्पेक्टर अंकित से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने बाद में कॉल करने की बात कहकर फोन नहीं उठाया। नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने बताया कि सैलरी के लिए कर्मियों ने हड़ताल की थी इस कारण समस्या आई। उन्होंने दावा किया कि वीरवार से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान दोबारा शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X