{"_id":"6a76ddeec7c54d484d0661e6","slug":"protest-in-panchkula-no-increment-for-two-years-meditrina-heart-center-staff-issue-warning-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में प्रदर्शन: दो साल से नहीं मिला इंक्रीमेंट, मेडिट्रिना हार्ट सेंटर के कर्मियों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में प्रदर्शन: दो साल से नहीं मिला इंक्रीमेंट, मेडिट्रिना हार्ट सेंटर के कर्मियों ने दी चेतावनी
Sat, 08 Aug 2026 01:13 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:13 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब दो वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ हार्ट सेंटर में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान कई अन्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, लेकिन उन्हें इंक्रीमेंट से वंचित रखा गया। कर्मचारियों के अनुसार, पहले प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि एससी/बीपीएल की भुगतान राशि लंबित है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित मेडिट्रिना हार्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों में करीब दो साल से इंक्रीमेंट नहीं मिलने को लेकर रोष है।
विज्ञापन
अस्पताल में सेवाएं दे रहे दर्जनों कर्मचारियों ने प्रबंधन को सामूहिक पत्र देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से इंक्रीमेंट का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भुगतान आने के बाद भी नहीं मिला इंक्रीमेंट
कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब दो वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ हार्ट सेंटर में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान कई अन्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, लेकिन उन्हें इंक्रीमेंट से वंचित रखा गया। कर्मचारियों के अनुसार, पहले प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि एससी/बीपीएल की भुगतान राशि लंबित है। राशि मिलने के बाद इंक्रीमेंट किए जाने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का दावा है कि अब यह भुगतान प्राप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वेतन वृद्धि नहीं की गई।
विज्ञापन
जुलाई के वेतन में भी नहीं हुई बढ़ोतरी
कर्मचारियों के अनुसार जून में हुई सीसीयूएम बैठक के दौरान दिलीप सर की ओर से जुलाई के वेतन के साथ इंक्रीमेंट लागू करने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई का वेतन भी बिना किसी बढ़ोतरी के जारी कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई।
काम में कमी है तो बताएं, सुधार करेंगे
कर्मचारियों ने प्रबंधन से कहा है कि यदि उनके काम में किसी तरह की कमी है तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाए, ताकि वे उसमें सुधार कर सकें। वहीं, यदि उनके काम में कोई कमी नहीं है तो अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
दर्जनों कर्मचारियों ने किया पत्र पर हस्ताक्षर
सामूहिक पत्र पर शांति, रमिंदर कौर, अमनदीप, परनीत कौर, नीलम, नेहा सैनी, संजय सिंह, कल्पना और पूजा रानी समेत कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन से मामले में जल्द कार्रवाई कर इंक्रीमेंट देने की मांग की है।