{"_id":"6a039176c571e20b680fcb19","slug":"sanitation-workers-strike-continues-for-the-12th-day-in-kalka-talks-fail-again-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-136327-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में 12वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, वार्ता फिर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में 12वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, वार्ता फिर फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कूड़ा उठान व्यवस्था पर अड़ी बात, पुलिस बल तैनात; शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गई, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय कालका के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
मंगलवार को पंचकूला नगर निगम आयुक्त विनय कुमार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा और ईओ अभय सिंह के साथ सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की लंबी वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।
सफाई कर्मचारियों के प्रधान बबलू और उपप्रधान आनंद ने बताया कि बैठक में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों को चलाने पर सहमति बन गई थी। कर्मचारियों ने घरों से कचरा उठाने पर सहमति जताई, लेकिन अधिकारी कूड़ा संग्रहण प्वाइंटों से भी कचरा उठाने पर अड़े रहे, जिससे विवाद बना रहा और वार्ता बेनतीजा रही।
नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन विभिन्न मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते कोई समाधान नहीं निकल पाया।
Trending Videos