{"_id":"69dd508b584be0259a06602d","slug":"second-accused-in-robbery-case-apprehended-court-remands-him-to-judicial-custody-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135275-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लूट के मामले में दूसरा आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लूट के मामले में दूसरा आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में युवक से 1.20 लाख की लूट में शामिल था आरोपी
मुख्य आरोपी पहले ही एयरपोर्ट से पकड़ा जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में युवक से करीब 1.20 लाख रुपये की लूट के मामले में सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन सलमानी निवासी रुड़की (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
थाना सेक्टर-14 में दर्ज इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी मुकेश कुमार निवासी मोहाली (पंजाब) को हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय पकड़ा गया था, जब वह थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।
गौरतलब है कि 14 जनवरी 2025 को आरोपियों ने राजीव कॉलोनी में एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर करीब 1 लाख 20 हजार 600 रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिन्हें अब पुलिस क्रमवार गिरफ्तार कर रही है।
Trending Videos