{"_id":"69e53e29a4376b9d250c6235","slug":"lack-of-water-and-resources-for-irrigation-farmers-submitted-a-memorandum-to-the-agriculture-minister-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-135492-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिंचाई के लिए पानी और संसाधनों की कमी, किसानों ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिंचाई के लिए पानी और संसाधनों की कमी, किसानों ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडियाला पंचायत की मांग, व्यवस्था सुधरी तो बढ़ेगी आय और रोजगार के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। ग्राम पंचायत कंडियाला ने क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी और संसाधनों की कमी को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने चेताया कि उचित व्यवस्था नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है और आय बढ़ाने के अवसर भी छूट रहे हैं।
सरपंच करण सिंह ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और साधनों का अभाव है, जिससे किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कालका शहर के नजदीक होने के कारण क्षेत्र में फल, सब्जियां और दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सिंचाई व्यवस्था कमजोर होने से किसान इसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करे तो किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
पंचायत ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो सके।
Trending Videos