सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A truck overturned outside the Kali Mata Temple, killing the driver and a 5-year-old child.

Panchkula News: काली माता मंदिर के बाहर ट्राला पलटा, दबने से 5 साल के बच्चे समेत चालक की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A truck overturned outside the Kali Mata Temple, killing the driver and a 5-year-old child.
विज्ञापन
दर्शन करने आए परिवार पर टूटा हादसा, 700 सीमेंट कट्टों के नीचे दबा मासूम; चालक ने भी अस्पताल में तोड़ा दम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। श्री काली माता मंदिर के बाहर रविवार रात करीब डेढ़ सीमेंट से लदा 18 टायर वाला ट्राला पलटने से 5 वर्षीय बच्चे और चालक की मौत हो गई। हादसे में 700 कट्टों के नीचे दबने से मासूम राजवीर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि घायल चालक निशांत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार अंबाला सिटी की सोनिया कॉलोनी निवासी राजवीर उर्फ मनिंदर (5) अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ दो बाइकों पर मंदिर में दर्शन के लिए आया था। रात करीब एक बजे परिवार सड़क किनारे खड़ा था। इसके बाद परवाणू की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा ट्राला मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में करीब 700 सीमेंट के कट्टे लदे थे जो सड़क पर गिर गए। इन कट्टों की चपेट में आकर बच्चा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बने पाले से टकराकर नीचे गिरा और कट्टों के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर बच्चे और चालक निशांत सिंह को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक निशांत सिंह राजपुरा का रहने वाला था। बच्चे राजवीर के चाचा सिमरनजीत सिंह ने बताया कि परिवार दर्शन के लिए आया था। अचानक ट्राला पलटा और सीमेंट के कट्टे मंदिर के सामने गिर पड़े, जिससे हादसा हो गया। थाना प्रभारी मनसाराम ने बताया कि ट्राला परवाणू की ओर से आ रहा था और उसमें करीब 700 कट्टे लदे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार का एक अन्य सदस्य भी सदमे में बेहोश हो गया जिसे पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजली का पोल भी आया चपेट में, रात से बाधित रही आपूर्ति
वहीं बिजली कर्मियों ने बताया कि ट्राले ने मंदिर के पास लगे बिजली के पोल को भी चपेट में ले लिया था। इस कारण आसपास इलाकों में हादसे के बाद से बिजली बाधित रही। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हादसे में मंदिर के पास स्थित प्रसाद की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। दुकानों के आगे लगे शेड, प्रसाद का सामान, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed