सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shaheed Bhagat Singh Trophy Kicks Off at Tau Devi Lal Stadium

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शहीद भगत सिंह ट्रॉफी का आगाज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Trophy Kicks Off at Tau Devi Lal Stadium
विज्ञापन
अंडर-16 डे-नाइट टूर्नामेंट में 10 टीमें शामिल, श्रीलंका की टीम भी मैदान में
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी (अंडर-16) डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत की नौ टीमों के साथ श्रीलंका की टीम भी हिस्सा ले रही है।
उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में श्रीलंका सहित हैदराबाद, बिहार, दिल्ली, बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा की टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच ताऊ देवीलाल स्टेडियम और चैंप्स-डी मार्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का फाइनल 24 अप्रैल शाम 5 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल होंगे। विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी और क्रिकेट उपकरण देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed