सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Software Engineer Dies Under Suspicious Circumstances; "I Can't Call" Written in Blood on Wall

बंद कमरे में इंजीनियर की लाश: दीवार पर खून से लिखा था 'आई कान्ट कॉल', शव का हाल देख पुलिस भी रह गई सन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
सार

बंगला ऋषिकेश निवासी हैदराबाद पंचकूला में एक कंपनी में बताैर साॅफ्टवेयर इंजीनियर तैनात था। 30 मार्च को ही वह हैदराबाद से आया था।

Software Engineer Dies Under Suspicious Circumstances; "I Can't Call" Written in Blood on Wall
अमरावती इन्क्लेव में इंजीनियर की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला के अमरावती इनक्लेव में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की खून से लथपथ लाश किराए के कमरे में मिली है। उसके हाथों पर तेजधार हथियार से करीब 50 से अधिक वार के निशान पाए गए हैं। वहीं गर्दन पर भी गहरे घाव थे। कमरे में खून के छींटे दीवारों और फर्श पर फैले हुए थे। 
Trending Videos


दीवार पर खून के छींटों के बीच लिखा था आई कान्ट कॉल।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को किराये पर लिया था कमरा

मृतक की पहचान बंगला ऋषिकेश निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है जो 30 मार्च को हैदराबाद से अमरावती पहुंचा था। 4 अप्रैल को उसने एनक्लेव में एक कमरा किराए पर लिया था। वह अकेला रह रहा था और एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

दरवाजा न खुलने पर बुलाई गई पुलिस

बुधवार रात को उसके एक सहकर्मी ने उसे फोन किया लेकिन उसने कॉल रसीव नहीं की। वीरवार सुबह भी फोन न उठाने पर सहकर्मी को शक हुआ और उसने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमरावती पुलिस चौकी के अधिकारी पहुंचे और दरवाजा तोड़ा।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में

चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक ने दीवार पर खून से कुछ लिखने या निशान बनाने की कोशिश की थी हालांकि वह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार आई कान्ट कॉल ही समझ में आ रहा है। सूचना मिलते ही एसीपी कालका और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका मोर्चरी में भिजवा दिया है। अमरावती चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed