{"_id":"69dab0d4816f2a96d1016356","slug":"speeding-car-runs-over-man-standing-at-bus-stand-fractures-leg-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-135196-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े व्यक्ति को कुचला, पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े व्यक्ति को कुचला, पैर में फ्रैक्चर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। धर्मपुर-पिंजौर मार्ग पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पैर में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौर निवासी फुल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह शाम के समय धर्मपुर-पिंजौर बस अड्डे पर मल्लाह जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार में बिना हॉर्न बजाए पीछे से वाहन उसके पैर पर चढ़ा दिया।
उन्होंने बताया कि कार के शीशों पर काली जाली लगी हुई थी। हादसे के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को मौके पर बुलाया और चालक व दोस्त की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एक्स-रे में उनके दाएं पैर में गंभीर चोटें और तीन उंगलियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। फुल सिंह ने बताया कि वह परिवार में इकलौता कमाने वाला है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos