{"_id":"69beff0dff0768a9c50ed485","slug":"there-is-no-footpath-on-the-slip-road-pedestrians-are-at-risk-panchkula-news-c-87-1-pan1010-134306-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्लिप रोड पर पगडंडी नहीं, राहगीर जान जोखिम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्लिप रोड पर पगडंडी नहीं, राहगीर जान जोखिम में
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-7 पर सुरक्षित रास्ता न होने से हादसे का खतरा बढ़ा
लोगों ने प्रशासन से की पगडंडी बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर बने स्लिप रोड पर पगडंडी न होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। सड़क किनारे सुरक्षित रास्ता न होने के कारण लोगों को सड़क पर ही चलना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
राहगीरों का कहना है कि रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है और हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है।
लोगों ने बताया कि स्लिप रोड के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से रेलिंग लगाई गई है, लेकिन पगडंडी के अभाव में यह सहूलियत के बजाय परेशानी बन गई है। इससे राहगीर किनारे से सुरक्षित तरीके से नहीं चल पा रहे।
स्थानीय होशियार सिंह, सुखविंद्र सिंह, मोहनलाल, सोहन लाल, गुरचरण सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से स्लिप रोड के किनारे अलग से पगडंडी बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
Trending Videos