सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tourist interest in toy trains is decreasing

Panchkula News: घटने लगा टॉय ट्रेनों में सैलानियों का रुझान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tourist interest in toy trains is decreasing
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेनों में दिसंबर और जनवरी माह में सफर करने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ा हुआ था। इसी के मद्देनजर रेलवे विभाग द्वारा इस रूट पर एक हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन संख्या 04503 का संचालन किया गया था, लेकिन इस माह के अंत में इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया जाएगा। रेलवे विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू हुई थी जिसका लास्ट ट्रिप 28 फरवरी तक है। यह ट्रेन 12:30 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होती है जोकि शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचती है। हालांकि नियमित ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
Trending Videos


जहां क्रिसमस,नववर्ष ओर शिमला में हुए हिमपात के चलते सभी टॉय ट्रेनें सैलानियों से खचाखच भरी हुई थी। वहीं मौसम में बदलाव और बच्चों की परीक्षा के चलते इस रूट पर पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। मंगलवार को भी कालका से शिमला के लिए चलने वाली हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन में कई सीटें खाली नजर आई। वहीं टॉय ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले अब घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह ट्रेनें चल रही है इस रूट पर.......




- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:30 बजे


- शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे


- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे


- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7 बजे


- हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे


- हॉलिडे स्पेशल ट्रेन संख्या 04503 समय 12:30 बजे





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article