सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused in fake loan scam brought on production warrant

Panchkula News: फर्जी लोन घोटाले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused in fake loan scam brought on production warrant
विज्ञापन
महिला के दस्तावेजों से 10.70 लाख की ठगी, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 पुलिस चौकी की टीम ने फर्जी लोन घोटाले के मामले में दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की है। आरोपियों ने एक महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 7 लाख के बजाय 18 लाख रुपये का लोन पास करवाया और 10.70 लाख रुपये की ठगी कर ली।
पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को खरड़ निवासी महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। शिकायत में राहुल अग्रवाल, अभिषेक धीर और प्रशांत पर सेक्टर-4 स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अधिक राशि का लोन पास करवाने का आरोप लगाया गया। आरोपियों ने सिक्योरिटी के नाम पर महिला से खाली हस्ताक्षरित चेक लिए और बाद में 8.60 लाख व 2.10 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता की जानकारी के बिना बीमा भी करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी एनओसी तैयार कर लोन पास करवाया। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर कब्जे में लिए हैं।
आरोपी राहुल अग्रवाल और अभिषेक धीर पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद थे। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात कबूल की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।

पुलिस पोस्ट सेक्टर-2 के इंचार्ज एसआई नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। तीसरे आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, साथ ही बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed