सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young man dies after being hit by an unknown pickup

Panchkula News: अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by an unknown pickup
विज्ञापन
पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हादसा, दूसरा युवक गंभीर; पीजीआई रेफर
Trending Videos

पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव धमाला/सुखोमाजरी के पास अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय दानिश के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक जावेद (25) है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक यादविंद्रा गार्डन से लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, उनकी बाइक अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दानिश को सेक्टर-6 पंचकूला के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जावेद को पहले नानकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed