{"_id":"6a2efc5165e33439340baae8","slug":"youth-drowns-in-ghaggar-river-had-come-to-morni-with-four-friends-pkl-office-news-c-16-1-pkl1093-1045905-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घग्गर नदी में डूबने से युवक की मौत, चार दोस्तों संग घूमने आया था मोरनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घग्गर नदी में डूबने से युवक की मौत, चार दोस्तों संग घूमने आया था मोरनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में रविवार को घग्गर नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय पुत्र द्वारका, निवासी गोपालगंज (बिहार), हाल निवासी बलटाना के रूप में हुई है। वह अपने चार दोस्तों के साथ घूमने के लिए मोरनी आया था।
जानकारी अनुसार पांचों युवक छामला क्षेत्र के पास घग्गर नदी में नहाने के लिए उतर गए। नदी के जिस हिस्से में वे पहुंचे वहां पानी की गहराई अधिक थी। इसी दौरान जय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस द्वारा पूर्व में नदी में न नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं फिर भी इन युवकों ने इसकी अनदेखी कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। देर रात तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा बढ़ने और परिस्थितियां प्रतिकूल होने के कारण सर्च अभियान को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जय के साथ आए चार दोस्तों में से दो युवक घटनास्थल से चले गए, जबकि दो युवक पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवकों ने नदी में उतरने से पहले शराब का सेवन किया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मौके पर डीएसपी पंचकूला और थाना चंडीमंदिर प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम की सहायता से दोबारा सर्च अभियान चलाकर शव की तलाश करने का निर्णय लिया है। संवाद