सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   200 units of chemotherapy arrived at the district civil hospital.

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में कीमोथेरेपी की 200 यूनिट आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
200 units of chemotherapy arrived at the district civil hospital.
जिला नागरिक अस्पताल में बना कैंसर वार्ड। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जिले को कैंसर यूनिट की सौगात मिलेगी। जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर यूनिट के लिए कीमोथेरेपी की 200 यूनिट पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन माध्यम से कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। कैंसर यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कौशिक को बनाया गया है और मेडिकल ऑफिसर (एमओ) डॉ. शिवांश हैं।
Trending Videos

जिले में हाल में 380 कैंसर के पंजीकृत मरीज हैं, इनमें 198 पुरुष और 182 महिलाएं हैं। जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर यूनिट शुरू होने से लोगों को झज्जर, रोहतक, चंडीगढ़ तक जाना पड़ता था। झज्जर एम्स से जिले के कैंसर मरीजों को पहली डोज के बाद यहां आएंगे और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में दूसरी डोज लगाई जाएगी। कैंसर यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कौशिक ने बताया कि अस्पताल में छह बेड का कैंसर वार्ड बन चुका है, इसके लिए 200 कीमोथेरेपी यूनिट अस्पताल में आ चुकी हैं। झज्जर एम्स से बातचीत हो चुकी है यदि कोई भी जिले से कैंसर का मरीज वहां पहुंचता है तो उन्हें पहली डोज देकर जिला नागरिक अस्पताल पानीपत भेज दिया जाएगा तभी से अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू हो जाएगा। सीएम के उद्घाटन के बाद मरीज का इंतजार है क्योंकि अस्पताल में दवा, बेड, चिकित्सक सभी की व्यवस्था हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed