सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only two cases reached the mediation center in six months

Panipat News: मध्यस्थता केंद्र पर छह माह में पहुंचे केवल दो मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Only two cases reached the mediation center in six months
अपने कार्यालय में बैठक करती सीजेएम वर्षा शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। छोटे-छोटे झगड़ों को आपसी सुलह समझौते से निपटाने के लिए न तो लोग सामने आ रहे है और न ही सरपंच ही गंभीरता से ले रहे हैं। सामुदायिक मध्यस्थता अभियान के तहत सिवाह गांव में शुरू किए गए केंद्र में छह माह में मात्र दो ही मामले पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा ने सरपंचों को निर्देश दिए है कि वह मध्यस्थता अभियान में अपनी भूमिका निभाएं। गांव-गांव में रैली निकालकर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें, जिससे छोटे-छोटे झगड़ों में लोगों को थाना और अदालत के चक्कर न काटने पड़े। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम वर्षा शर्मा ने मंगलवार काे अपने कार्यालय में सरपंचों के साथ बैठक की।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य समाज में सौहार्द बनाने के लिए छोटे-छोटे विवादों का आपस में समाधान कराना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिवाह गांव में मध्यस्थता केंद्र खोला गया है, जहां पर मध्यस्थ के सहयोग से विवादों का निपटारा कराया जा सके, लेकिन, लोगों में इस अभियान की जानकारी का अभाव है। जिस कारण लोग मध्यस्थता केंद्र में नहीं पहुंच रहे और कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा। उन्होंने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे लोगों को मध्यस्थता केंद्र के बारे में जानकारी मिले और वह अपने विवादों को शीघ्र व सौहार्द पूर्ण तरीके से निस्तारित कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि इसके लिए शहर और गांव में रैली निकालकर जागरूक किया जाएगा, साथ ही स्कूल कॉलेज में भी कार्यक्रम कर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में बीडीपीओ शक्ति सिंह, शीतल, उप अधीक्षक सुरेश लाठर, सरपंच चिरंजीत, सरपंच मोनू व अन्य गांव के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed