सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yug won the gold medal in the Pencak Silat event.

Panipat News: पेंचक सिलाट स्पर्धा में युग ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Yug won the gold medal in the Pencak Silat event.
युग स्वामी। स्वयं
विज्ञापन
समालखा। बिलासपुर गांव के खिलाड़ी युग स्वामी ने पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी को देहरादून में आयोजित की गई थी।
Trending Videos

प्रतियोगिता में युग स्वामी ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी युग स्वामी के पिता केसरदास किसान और मां प्रियंका गृहिणी हैं। परिवार की ओर से खेलों के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी युग स्वामी कोच बिजेंद्र सिंह की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 20 पदक हासिल किए है। खिलाड़ी युग स्वामी सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर कोच की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 से 31 जनवरी को देहरादून में आयोजित पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में खिलाड़ी युग स्वामी ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है।
युग पिछले तीन वर्षों से लगातार खेल का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है। वर्तमान में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी युग स्वामी ने बताया कि कोच और परिवार के मार्गदर्शन से ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। वह लगातार अभ्यास कर पदक हासिल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed