सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Naultha's daughter is making a name for herself in Kabaddi, winning 27 medals

Panipat News: नौल्था की बेटी काफी कबड्डी में बना रही पहचान, 27 पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Naultha's daughter is making a name for herself in Kabaddi, winning 27 medals
काफी। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। नौल्था गांव की 23 वर्षीय बेटी काफी आज कबड्डी के मैदान में अपनी मेहनत, लगन और जज्बे के दम पर नई पहचान बना रही हैं। साधारण परिवार से निकलकर काफी ने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर 27 पदक जीते हैं, इनमें जिला स्तर पर अब तक 15 स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
Trending Videos

उन्होंने वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हाल ही में 27 से 30 जनवरी तक तेलंगाना में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी के पिता महक सिंह खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और मां नीलम गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने कभी बेटी के सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने हर मोड़ पर काफी का हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं। काफी एमए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। काफी पिछले नौ वर्षों से अपने ही गांव नौल्था में कोच वीरेंद्र जागलान से कबड्डी के गुर सीख रही हैं। कोच वीरेंद्र जागलान ने बताया कि कठिन अभ्यास, नियमित ट्रेनिंग और अनुशासित जीवनशैली ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है। अगर उन्हें बेहतर सुविधाएं और आर्थिक सहयोग मिले तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
काफी ने बताया कि उनका सपना एशियाड खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है। उनका उद्देश्य सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि गांव और जिले की अन्य बेटियों को भी खेलों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि माता-पिता और कोच के सहयोग से ही वह यहां तक पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed