सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 students got practical experience through industrial visit

Panipat News: औद्योगिक दौरे से 40 छात्रों को मिला व्यावहारिक अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
40 students got practical experience through industrial visit
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट व कॅरिअर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 40 विद्यार्थियों को डेल इंटरनेशनल का औद्योगिक दौरा कराया गया, इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक और प्लेसमेंट व कॅरिअर गाइडेंस इकाई की अधिकारी डॉ. अर्पणा गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि रोजगार उन्मुख बनाना भी है। गुरुग्राम स्थित डेल इंटरनेशनल युवाओं के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को यह औद्योगिक अनुभव दिया गया। डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि व्यावहारिक प्रदर्शन विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। संस्थान का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्य के लिए भी तैयार रहे। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक हरप्रीत और टीम प्रबंधक ललित ने विद्यार्थियों को विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया। उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पाद निर्माण प्रक्रिया और प्रबंधन प्रणाली की जानकारी प्रदर्शन के माध्यम से दी। अतिरिक्त एचआर मैनेजर मनीष पांडे और एलोरा दत्ता ने विद्यार्थियों को प्रभावी रिज्यूम तैयार करने के बारे में बताया, साथ ही इंटरव्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा की। इस मौके पर रुचिका और मेधा फाउंडेशन से शाहिद, छवि, जयंत द्विवेदी, प्रेरणा कुमारी व प्रिंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed