{"_id":"69dc0a60fd1b408db704cf46","slug":"421-students-to-appear-for-buniyad-level-3-exam-preparations-intensify-panipat-news-c-244-1-sknl1016-155370-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 421 विद्यार्थी देंगे बुनियाद लेवल-3 परीक्षा, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 421 विद्यार्थी देंगे बुनियाद लेवल-3 परीक्षा, तैयारी तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद के तहत अब जिले के 421 चयनित विद्यार्थी लेवल-3 परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह परीक्षा 16 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं और विद्यार्थियों को विशेष रूप से गणित विषय की अवधारणात्मक समझ व तार्किक क्षमता पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
मिशन बुनियाद बैच 2026-28 के लिए पहले चरण में 26 दिसंबर को लेवल-1 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए 7614 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5958 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 2143 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए हुआ।
इसके बाद दूसरे चरण में 30 जनवरी को लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें लेवल-1 में चयनित 2143 विद्यार्थियों में से 1967 यानी करीब 91.78 प्रतिशत विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर अब 421 विद्यार्थियों का चयन लेवल-3 के लिए किया गया है।
लेवल-3 में विद्यार्थियों से गणित विषय के वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे उनकी तार्किक सोच और विषय की गहराई से समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
लेवल-3 परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों को विशेष रूप से गणित की अवधारणाओं को मजबूत करने और वर्णात्मक प्रश्नों की तैयारी पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा उन्हें बेहतर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
- संदीप संभ्रवाल, नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
बुनियाद कार्यक्रम प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लेवल-3 परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
Trending Videos