सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50,000 saplings to be planted in the city under the Green Mission.

Panipat News: ग्रीन मिशन के तहत शहर में लगाएंगे 50 हजार पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
50,000 saplings to be planted in the city under the Green Mission.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम ग्रीन मिशन के तहत इस वर्ष शहर में 50 हजार पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। पौधारोपण के लिए डिवाइडरों, सड़कों के किनारों और अन्य उपयुक्त स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। निगम ने विशेष रूप से सेक्टर-29 और शहर के बाहरी क्षेत्रों में अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने वीरवार को एग्रो मॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में ग्रीन मिशन पानीपत को लेकर बैठक की। इसमें निगम अधिकारियों के अलावा अभियान से जुड़े प्रबुद्धजन और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शहर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि पौधों की संख्या के साथ-साथ स्थानीय जलवायु और पर्यावरण के अनुरूप प्रजातियों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। पौधों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने, उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने और निगरानी की जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज ने कहा कि ग्रीन मिशन पानीपत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि शहर के स्वच्छ, हरित और बेहतर भविष्य की दिशा में जनभागीदारी का महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed