{"_id":"6a34607a7135d147900027a4","slug":"fire-breaks-out-at-woollen-factory-30-employees-escape-to-safety-panipat-news-c-18-1-knl1004-931230-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वूलन फैक्टरी में लगी आग, 30 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वूलन फैक्टरी में लगी आग, 30 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। कृष्णपुरा क्षेत्र के शिवनगर में वीरवार दोपहर को करीब 11 बजे वूलन फैक्टरी में आग लग गई। लपटें उठती देखकर 30 से अधिक कर्मचारियों ने फैक्टरी से भागकर जान बचाई और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी की एनओसी की जांच की जा रही है।
शिवनगर में बीएसबी वूलन फैक्टरी है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि करीब 11 बजे फैक्टरी में आग लग गई। इस बीच अंदर काम कर रहे कर्मचारी काम छोड़कर बाहर आ गए। पड़ोस में स्थित दूसरी फैक्टरी के मालिक ने अपनी फैक्टरी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। जिस कारण आग आगे नहीं फैल पाई। कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की टीमें पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया। फैक्टरी मालिक उज्ज्वल मित्तल ने बताया कि फैक्टरी में वूलन कपड़ों की पैकिंग की जाती थी। सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी मोहित ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।